Logo
Chaitra Navratri 2024: हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर 2081 एवं चैत्र नवरात्रि का 9 अप्रैल 2024 से शुभारंभ  हो रहा है। इस नव संवत्सर 2081 का प्रभाव बहुत ज्यादा रहेगा। इस बार नए साल की शुरुआत कई राजयोगो के साथ हो रही है।

Chaitra Navratri 2024: हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर 2081 एवं चैत्र नवरात्रि का 9 अप्रैल 2024 से शुभारंभ  हो रहा है। इस नव संवत्सर 2081 का प्रभाव बहुत ज्यादा रहेगा। इस बार नए साल की शुरुआत कई राजयोगो के साथ हो रही है। यह योग 30 सालों बाद बन रहे हैं। इसी के साथ ही अमृत सिद्धि योग सभा सर्वार्ध सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इस वर्ष ग्रह के अधिकार की बात करें तो 7 विभाग क्रूर ग्रह को और तीन विभाग शुभ ग्रहों को मिले हुए हैं। मंगल को राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत थी उथल-पुथल करने वाला होगा।

मां शारदा ज्योतिष पीठ के  ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज ने बताया कि इस बार शासन में बहुत ही कड़ा अनुशासन देखने को मिल सकता है। इस साल राशियों के हिसाब से कुछ को अच्छा तो कुछ को बुरा और कुछ को मिला जुला असर इस साल में देखने को मिलेगा। वहीं कुछ लोगों को विशेष लाभ होगा।

मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि के स्वामी मंगल देवता कहे जाते हैं। मंगल इस बार के राजा हैं। इस कारण मेष राशि वालों को लिए नया वर्ष काफी शुभ फलकारी रहेगा। गुरु की शुभ स्थिति के कारण इनका विशेष लाभ होगा। अटके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। गुरु और मंगल की ओर से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देवता माने गए हैं। शुक्र शनि की मित्रता अवश्य ही होती है। सूर्य इस वर्ष के मंत्री बने हुए हैं। इसलिए वृषभ राशि वालों के लिए नया संवत्सव काफी लाभदायक रहने वाला है। इस राशि में गुरु का गोचर जल्द ही होने वाला है। जिसके कारण कार्य में सफलता मिलेगी। धर्म और कर्म के कार्य मन लगाकर करेंगे। शनि और गुरु की ओर से इन्हें विशेष लाभ पूरे संवत्सर मिलेगा।

सिंह राशि  (Leo Horoscope)
सिंह राशि के लिए नव संवत्सर मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि नौकरी में काफी पॉजिटिव परिणाम देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों को इन्हें अच्छा बना कर रखने की जरूरत होगी। अपने सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नव संवत्सर इनको नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

कन्या राशि  (Virgo Horoscope)
कन्या राशि के लिए नव संवत्सर 2081 काफी सुख परिणाम देने वाला रहेगा। इस वर्ष अपने सेहत पर इनका विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। शनिदेव की कृपा से नौकरी एवं व्यवसाय का परिणाम फेवर में देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के प्रभाव से कुछ समस्याएं जरूर बढ़ सकती है, बाकी जीवन सुखमय रहेगा।

5379487