Chanakya Niti Marriage Tips: शादी से पहले पार्टनर से पूछे 3 सवाल, जानें आचार्य चाणक्य ने ऐसा क्यों कहा

Chanakya Niti for Marriage: सनातन धर्म में विवाह बंधन बेहद पवित्र माना गया है। नाजुक डोरियों से बंधा यह रिश्ता कई जिम्मेदारियों से भी भरा हुआ है। वैवाहिक रिश्ते में मिठास बनाये रखने के लिए महान अर्थशास्त्री चाणक्य ने भी उपाय अपने नीति शास्त्र में बताये है। चाणक्य के अनुसार वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी भी खटास दिखने लगे तो समय रहते सचेत हो जाना आवश्यक होता है। चाणक्य ने शादी से पहले पार्टनर से 3 सवाल पूछने का सुझाव दिया है।
शादी से पहले पार्टनर से पूछे सही उम्र
आचार्य चाणक्य ने आज के परिदृश्य को सदियों पहले ही भांप लिया था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि लड़के-लड़की को विवाह बंधन में बंधने से पहले ही अपने बीच उम्र का अंतर जान लेना चाहिए। दरअसल, उम्र का अंतर अक्सर समझ की कमी के चलते शादी टूटने की वजह बन सकता है। साथ ही कई बातों को लेकर आपसी अंडरस्टैंडिंग में समस्या उत्पन्न करता है। इसलिए चाणक्य ने कहा है पति-पत्नी के बीच उम्र कर अंतर अधिक नहीं होना चाहिए।
शादी से पहले पार्टनर से पूछे स्वास्थय
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि शादी से पहले लड़के-लड़की को अपने होने वाले जीवनसाथी से उसकी सेहत से जुड़ी सटीक जानकारी ले लेना आवश्यक होता है। इसमें पूछ लेना चाहिए कि उसे कोई शारीरिक या फिर कोई मानसिक समस्या तो नहीं है, ताकि भविष्य में मुश्किल न हो।
शादी से पहले के रिश्तों के बारे में जान लें
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कहा है कि शादी होने से पहले ही लड़के-लड़की को अपने होने वाले जीवनसाथी से उसके पुराने रिश्तों का सच जान लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन बेहतर होने की उम्मीद रहती है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS