Chandra Grahan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण का महत्व विज्ञान ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी रखता है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लग चुका है, अब दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर में लगने वाला है। तो आज इस खबर में साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानेंगे जैसे कि सितंबर में ग्रहण कब लगेगा, भारत में यह मान्य होगा या नहीं, ग्रहण काल की अवधि कितनी रहेगी और सूतक काल मान्य रहेगा या नहीं इत्यादि। 

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को ही लगता है। ऐसे में साल 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर दिन बुधवार को लगने वाला है। 18 सितंबर को भाद्रपद का पूर्णिमा तिथि रहने वाला है।

चंद्र ग्रहण काल की कितनी होगी अवधि

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का दूसरा और अंतिम ग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा और समापन 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी।

क्या भारत में रहेगा सूतक काल का मान्य

भारतीय समय अनुसार से यह चंद्र ग्रहण सुबह में होगा, इसलिए यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। बता दें कि जब ग्रहण का समय शुरू होगा, उस समय भारत में चंद्रमा अस्त हो चुके होंगे। हालांकि, चंद्र ग्रहण शुरु होने पर चंद्रमा की स्थिति उत्तर-दक्षिण शहर और उत्तर-पश्चिम भारत में अस्त हो रहा होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। चूकि भारत में चंद्र ग्रहण सुबह में लगने वाला है, इसलिए यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही भारत में सूतक काल मान्य होगा।

यह भी पढ़ें- 18 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।