(कीर्ति राजपूत)

Powerful Mantra of Lord Ram : हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम भगवान विष्णु का अवतार माने जाते हैं, भगवान राम के आचरण के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवान राम के मंत्रों का जाप करते हैं, उनके जीवन में आने वाले हर कष्ट दूर हो जाते हैं, और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से भगवान राम के शक्तिशाली मंत्रों के बारे में. 

हर मनोकामना पूरी करने वाला मंत्र
नियमित रूप से नीचे दिए इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

हर समस्या से छुटकारा पाने का मंत्र
अगर आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करते हैं तो जीवन में आ रही बड़ी-से-बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। इसके अलावा आपके सारे दुख भी दूर हो सकते हैं।

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥

आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।

लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

सुख-शांति पाने का मंत्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं तो गृह क्लेश से मुक्ति मिल सकती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।

गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥

हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।

बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

भगवान राम के सबसे सरल मंत्र
जो व्यक्ति भगवान राम के मंत्रों का नियमित रूप से इन सरल मंत्रों का जाप करते हैं। उनके ऊपर भगवान राम की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा अगर आप सिर्फ राम नाम का जाप करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||