Dhanteras 2024: इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन इत्यदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीद के साथ-साथ पूजा में मां लक्ष्मी, कुबेर देव और धन्वन्तरि का ध्यान करना साधकों के घर में सुख-समृद्धि देता हैं। 

धनतेरस के दिन खरीदने वाली 10 चीजें
(Dhanteras Ke Din Kharidne Vali Cheeje) 

  • - धनतेरस के दिन गणपति भगवान और मां लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदना शुभ माना गया है। इससे घर-परिवार में धन और वैभव की बढ़ोतरी होती है। 
  • - धनतेरस के दिन सोना-चांदी अथवा पीतल खरीदने से भाग्य उदय होता है। मान्यताओं के मुताबिक, इनकी खरीद से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। 
  • - धनतेरस के दिन शंख खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शंख को पूजा घर में ही रखें। इससे सुख, समृद्धि और धन में बढ़ोतरी होती है। 
  • - धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेरदेव की तस्वीर लाना शुभ माना गया है। धनतेरस पर उनकी पूजा भी करें। इससे धन की आमदनी बढ़ती है। 
  • - धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में धन की बरकत होती है। इस दिन झाड़ू में लाल या पीला धागा बांधे, इससे सुख और समृद्धि बढ़ती है। 
  • - धनतेरस के दिन नमक का नया पैकेट घर में अवश्य लेकर आवें। इस नमक का इस्तेमाल दिवाली के दिन जरुर करें। इससे घर में सुख-शांति बढ़ती है। 
  • - धनतेरस के दिन साबुत धनिया घर में लाकर अवश्य रखें, यह शुभ होता है। दिवाली पर इसकी पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव प्रसन्न होते हैं। 
  • - धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन 7, 11 और 21 की संख्या में गोमती चक्र खरीदें। इससे शुभ फल प्राप्ति होती हैं। 
  • - धनतेरस के दिन घर में कौड़ी खरीदकर अवश्य लावें। इस दिन कौड़ी खरीदना शुभ माना गया है। कहते है, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • - धनतेरस के दिन कछुआ खरीदना शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है और कभी धन की कमी नहीं रहती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।