Dhanteras 2024: मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर खरीद के साथ-साथ दान करना भी शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन चुनिंदा चीजें दान में देने से मां लक्ष्मी और कुबेरदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

धनतेरस के दिन क्या दान करें? 

- धनतेरस के दिन सफेद चीजों का दान शुभ माना गया है। मां लक्ष्मी और शुक्रदेव का संबंध सफ़ेद चीजों से माना गया है। इसलिए धनतेरस पर चावल, चीनी, दूध और आटा जैसी चीजों का दान करें। इससे मां लक्ष्मी और कुबेरदेव का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता है। 

-धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान करना शुभ माना गया है। धनतेरस पर फूल झाड़ू या फिर सींक वाली झाड़ू ही खरीदें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस पर झाड़ू का दान करने से साधक के जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। 

- कपड़े भी धनतेरस के दिन जरूरतमंदों का दान में देना शुभ माना गया है। संभव हो तो पीले रंग के कपडे धनतेरस के दान करें, इससे साधक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। साथ ही घर धन और धान्य से भरा रहता है। 

- धनतेरस के दिन गरीब, असहाय और जरूरतमंदों लोगों को भोजन और मिठाई का दान करना शुभ होता है। इससे भी सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।