Vastu Dosh: घर में वास्तु अनुसार रखें घड़ी और दर्पण की दिशा, मां लक्ष्मी का बना रहेगा आशीर्वाद

Direction of clock and mirror in the house By Vastu Shastra
X
सनातन धर्म में कुबेर देव का स्थान उत्तर दिशा में माना गया है।
वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में घर को व्यवस्थित रखने के लिए कई नियम बताये गए है। उन्हीं में एक है घड़ी की दिशा और दर्पण की जगह

Vastu Dosh of Clock: वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में घर को व्यवस्थित रखने के लिए कई नियम बताये गए है। उन्हीं में एक है घड़ी की दिशा और दर्पण की जगह। जी हां, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको घड़ी से जुड़ा एक ऐसा वास्तु नियम बता रहे हैं, जिसकी पालना से आपके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होगा। साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। चलिए जानते है-

हर परिवार में घड़ी और दर्पण ..दोनों ही चीजें आसानी से मिल जाती है, लेकिन इन्हें रखने का नियम नहीं पता होता हैं। अगर इन्हें सही स्थान पर नहीं रखा जाए तो घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है, जो परिवार के सभी सदस्यों के लिए चिंतित करने वाला साबित होता है।

घर में घड़ी की सही वास्तु दिशा
(Ghar me Ghadi Ki Vastu Disha)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घर की पूर्व दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए घडी का मुंह पूर्व दिशा की तरफ रखना शुभ होता है। इस उपाय से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

घर में कांच की सही वास्तु दिशा
(Ghar me Darpan Ki Vastu Disha)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दर्पण की सही दिशा पूर्व या उत्तर ही होनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक यह शुभ माना गया है। सनातन धर्म में कुबेर देव का स्थान उत्तर दिशा में माना गया है। इसलिए कहते है कि उत्तर में रखा दर्पण घर में शांति लेकर आता है और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story