Ekadashi Upay 2024: शादी में आ रही अड़चनें..., तो आज परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये खास उपाय

Parivartini Ekadashi Upay 2024: सनातन धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही खास महत्व रखता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। आज यानी 14 सितंबर दिन शनिवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने से शादी-विवाह में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल जा सकती है। साथ ही, आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिल सकती है। तो आइए परिवर्तिनी एकादशी पर जानते हैं कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।
धन संबंधित उपाय
शास्त्रों के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उनके सामने कुछ सिक्के रखें। उसके बाद उन सिक्कों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विवाह संबंधित उपाय
यदि आप परिवर्तिनी एकादशी के दिन आप पूजा के समय भगवान विष्णु को पीले फूल की माला और पीली मिठाई का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और शीघ्र विवाह होने की संभावना बन जाती हैं।
घर में सुख-शांति के लिए उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर और दूध से अभिषेक करें। मान्यता है कि इन चीजों से अभिषेक करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही जातक को सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
यह भी पढ़ें- भाद्रपद माह में कब है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि और महत्व
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS