Achuk Upay: धर्म और ज्योतिष में माता लक्ष्‍मी को धन की देवी माना जाता है। सोचिए अगर वो रूठ जाएं तो क्या होगा? ज्‍योतिष में मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के कई उपाय बताए गए हैं। 

मां लक्ष्मी अगर किसी व्यक्ति से रूठ जाएं तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने लगता है। ऐसे में लोगों को बर्बाद होने में देर नहीं लगती है। ज्योतिष के अनुसार कुछ आप काम करके मां लक्ष्मी को खुश रख सकते हैं। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं, जिसको करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। जानिए वो कौन से काम हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी कभी भी घर में प्रवेश नही करती हैं।

मां लक्ष्मी को खुश करने के 5 उपाय
  1. जहां घर में लोग सूर्योदय के बाद जगते हैं, मां लक्ष्‍मी ऐसे घर को कभी भी प्रसन्न नही करती हैं और जो लोग शाम के समय सोते हैं, ऐसे लोगों को भी लक्ष्‍मी जी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे घरों पर मां लक्ष्मी की कृपा नही रहती है।
  2. माता लक्ष्मी गंदगी वाले घरों को विल्कुल भी पसंद नही करती हैं। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है। जिन घरों में गंदगी रहती है या जो लोग गंदगी के साथ रहते हैं, मां लक्ष्‍मी उनके घर में कभी नहीं जाती हैं। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी है।
  3. जिस घर में अन्‍न का अपमान किया जाता है। ऐसे घरों से भी मां लक्ष्‍मी नाराज रहती हैं। भोजन की बर्बादी करना मां अन्‍नपूर्णा और मां लक्ष्‍मी के अपमान के समान है। ऐसा मानना है कि, जिस घर में अन्न का अपमान होता है, वहां हमेशा दरिद्रता बनी रहती है।
  4. शाम के समय पूजा घर में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। अगर दीपक नहीं जलाया जाता है, माता लक्ष्मी कभी भी ऐसी जगह पर निवास नहीं करती हैं। इसलिए माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में सुबह-शाम दीपक जरूर जलाना चाहिए।
  5. जिन घरों में रात के बने भोजन के बाद जूठे बर्तन सुबह के लिए रख दिए जाते हैं, माता लक्ष्मी वहां भी प्रवेश नहीं करती हैं। रात को जूठे बर्तन रखने वालों के यहां मां लक्ष्मी का वास नही होता है। अगर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना हैं, तो रात के बर्तन को सोने से पहले साफ करके ही रखें।