Dussehra 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, अगले दो दिन बाद यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग दशहरे पर कई तरह के विशेष उपाय भी करते हैं, ताकि जीवन में किसी भी तरह की समस्याएं न आएं। बता दें कि दशहरे पर किए गए उपाय बहुत ही कारगर होता है। लेकिन, कुछ गलतियों के कारण जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। तो आज इस खबर में उन्हीं गलतियों के बारे में बताने वाले हैं। जिसे आप दशहरा पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। वरना जीवन में कई मुसीबतें आने लगेंगी। पूरे साल परेशान रहेंगे।

घर को गंदा रखना

घर में वास्तु दोष का बहुत ही विशेष महत्व है। दशहरे के दिन घर में किसी भी वस्तुओं को अनदेखी नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होते रहें। घर के साथ मेन गेट पर भी गंदगी फैलाने से बचें। यदि आप मेन गेट को गंदा रखते हैं तो इससे गर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही, घर में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ जाते हैं।

बिना शुभ मुहूर्त का काम करना

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करना अच्छा माना गया है। लेकिन, शुभ कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। यदि आप बिना शुभ मुहूर्त में कोई शुभ कार्य करते हैं तो आपको उस कार्य में असफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही, हानि भी होने की संभावना बनी रहती हैं।

बड़े-बुजुर्गों का न करें अपमान

सनातन धर्म में बड़े-बुजुर्गों को भगवान का दर्जा दिया गया है। यदि आप दशहरे पर भूलकर भी किसी बड़े-बुजुर्ग के साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो आपके जीवन में कई सारी परेशानियां देखने को मिल सकती है। साथ ही, आपके जीवन में नकारात्मकता भी आने लगेगा। आपका बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।

पेड़-पौधों को काटना

दशहरे के दिन गलती से भी किसी पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं। साथ ही, घर और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसलिए दशहरे के दिन आप पेड़-पौधे जरूर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन होगी मां कालरात्रि की पूजा, अभी नोट करें भोग, मंत्र आरती और पूजा विधि

यह भी पढ़ें-  दिवाली के कुछ दिन बाद शनि की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों की अचानक बदेलगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।