भगवान राम ने जीती थी लंका, आप भी जीत सकते हैं पूरी दुनिया... इन संदेशों को भेजकर दें अपने करीबियों को दशहरा की बधाइयां

Happy Dussehra 2024 Wishes in Hindi: यदि आप भी दशहरा पर अपने करीबियों को प्यार भरा संदेश देना चाहते हैं तो इन कोट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Updated On 2024-10-12 09:29:00 IST
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dussehra Wishes in Hindi: पंचांग के अनुसार, आज दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। प्रत्येक साल दशहरे का पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यानी आज 12 अक्टूबर को पूरे देश में बड़े धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरे के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया था। साथ ही, भगवान श्री राम ने भी रावण का वध भी किया था।

सनातन धर्म में दशहरा पर्व का बहुत ही विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी। यदि आप भी दशहरे के मौके पर अपनों को प्यार भरा संदेश भेजना चाहते हैं, तो इन संदेशों को भेजकर उनका प्यार और आशीर्वाद पा सकते हैं।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय।

Happy Dussehra 2024

रंग-रंग राधा हुई
कान्हा हुए गुलाल
राम ने की रावण पर विजय
अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजय

दशहरा की शुभकामनाएं

भगवान राम ने जीती थी लंका
आप भी जीत सकते हैं पूरी दुनिया
बुराई का नाता छोड़ अच्छाई की करें आवभगत

दशहरे के इस मौके पर मेरी शुभकामना का करें स्वागत

बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ,
अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ।
रावण को जलाओ और भ्रष्टाचार मिटाओ,
प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

दहन पुतलों का ही नहीं,
बुरे विचारों का भी करना होगा।
श्री राम का करके स्मरण,
हर रावण से लड़ना होगा।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

राम की कथा में जो रावण की हार हुई
एक व्यवस्था थी जो जल-जलकर छार हुई
तुलसी तुम आए या
क्रांति-पर्व ही आया

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश।

Happy Dussehra 2024

दशहरे पर जरूरी है अपने अंदर के रावण का अंत
सही मायने में दशहरे का है आपसे यही संबंध।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!

Similar News