lunar eclipse on Holi: 10 दशक बाद होली पर बन रहा अद्भुत संयोग, धुलंडी पर रहेगा चंद्रग्रहण का साया; क्या करें?

lunar eclipse on Holi: होली यानि धुलंडी 25 मार्च सोमवार को है। दस दशक बाद होली और चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसे में क्या करें? किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ ? जानें;

By :  Desk
Update:2024-03-22 00:14 IST
lunar eclipse on Holi: इस वर्ष होली का त्योहार और चंद्रग्रहण एक साथ पड़ने जा रहे हैं।Chandra Grahan 2024 on Holi
  • whatsapp icon

lunar eclipse on Holi:  हिन्दू धर्म में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष होली के त्योहार के साथ चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। 25 मार्च को चंद्रग्रहण और होली एक साथ रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौ सालों के बाद होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्रग्रहण है। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा, जो चार घंटे के आस पास रहेगा, हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 25 मार्च सुबह 10:30 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा। जो दोपहर 3:02 मिनट तक रहने वाला है। चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देता है। इस विषय में विस्तार से बता रहे है प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे...

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण
फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष होली का यह त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस वर्ष होली पर 100 सालों के बाद चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। होली तो आप निश्चित होकर मना सकते हैं। होली पर लगने वाले इस चंद्र ग्रहण को अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड जैसे देशों से देखा जा सकता है।

किन राशि के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव
होली पर लगने वाले इस चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर निश्चित कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है। मिथुन, मकर, सिंह और धनु राशि के जातकों को चंद्रग्रहण का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा, और अन्य राशि वाले जातकों को चंद्रग्रहण का शुभ प्रभाव पाने के लिए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

भोलेनाथ के मंत्रों का जाप
साथ ही भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करना भी बेहद शुभ होगा। इसके अलावा चंद्रग्रहण वाले दिन चंद्रदेव के बीज मंत्र का जाप करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बेहद महत्वपूर्ण होती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि इस रात में किए गए जप-तप, ध्यान, भजन आदि से व्यक्तिगत जीवन सदैव मंगलमय रहता है।

(रुचि राजपूत)

Similar News