होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 3 राशि के जातकों के जीवन में भर देगा रंग, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

chandra grahan 2024
X
chandra grahan 2024 lucky for 3 zodiac
First lunar Eclipse in 2024 : इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च, सोमवार के दिन पड़ने वाला है. चंद्रग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:23 पर होगी और इसका समापन 3:02 PM पर हो जाएगा।

(रुचि राजपूत)

First lunar Eclipse in 2024 : भारत वर्ष में ग्रहण को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को ख़ास महत्व दिया जाता है। जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये सिर्फ़ एक खगोलीय घटना होती है। भारत वर्ष में सन 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च सोमवार के दिन पड़ने वाला है, हालांकि ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह घटना घटेगी, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर विशेष प्रभाव होने वाला है।

1. मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
साल का यह पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए ख़ुशख़बरी लेकर आएगा। मेष राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान मेष राशि वालों के जीवन में धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेष राशि वालों को होली के बाद से नौकरी में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

2. वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
साल का यह पहला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को नौकरी में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। होली के बाद से वृषभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

3. कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। कन्या राशि वालों के जीवन में यह बदलाव पारिवारिक होंगे। कन्या राशि वाले जातकों को परिवार में सुख शांति और प्रेम प्राप्त होगा। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन इस दौरान नौकरी न छोड़ें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story