Logo
गणेश पुराण के अनुसार, जब-जब पृथ्वी पर लोग धर्म का मार्ग छोड़कर अधर्म के मार्ग पर चलना शुरू किया है, तब-तब भगवान गणेश ने अवतार लिया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भगवान गणेश कलयुग में किस रूप में अवतार लेंगे।

Kalyug Ganesh Avatar: जब भी इस धरती पर धर्म पर अन्याय हुआ है, तब-तब भगवान विष्णु ने अवतार लिया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु ने अब तक कई अवतार ले चुके हैं, जैसे राम अवतार, कच्छप अवतार, मत्स्य अवतार। अब भगवान विष्णु कलयुग में कल्कि अवतार लेंगे। ठीक इसी तरह जब-जब धरती पर पाप, अत्याचार और अधर्म चरम पर पहुचा है तब-तब भगवान गणेश जी मनुष्यों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए अवतरित हुए हैं।

जानें कब-कब अवतार ले चुके हैं भगवान गणेश

गणेश पुराण के अनुसार, जब पृथ्वी पर कलयुग अपने चरम सीमा पर होगा और हर तरफ बुराई, अधर्म का साम्राज्य होगा, तब विघ्नहर्ता श्री गणेश पृथ्वी पर अवतार लेंगे।

पुराणों के अनुसार, भगवान गणेश इससे पहले भी कई अवतार ले चुके हैं और दुष्टों का नाश किए हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सतयुग में भगवान गणेश महोत्कट विनायक के रूप में प्रकट हुए थे, त्रेता युग में मयूरेश्वर के रूप में और द्वापर युग में गजानन के रूप में प्रकट हुए थे।

गणेश पुराण के अनुसार, जब ब्राह्मणों का मन वेदाध्यन की बजाय अन्य कार्यो में लगने लगेगा। यानी जब ब्राह्मण तप, यज्ञ और शुभ कर्मों को करना बंद कर देंगे। तब उस समय में भगवान गणेश प्रकट होंगे।

कलयुग में किस रूप में अवतार लेंगे गणेश जी

गणेश पुराण के अनुसार, जब पृथ्वी पर लोग मेहनत से धन कमाने की बजाए बुरे आचरण से धन कमाने लगेंगे, स्त्रियां अपने पति की भक्ति छोड़ किसी पराय मर्द की भक्ति करने लगेंगी, लोग अपने माता-पिता और बड़ों का अपमान करने लगेंगे तब ऐसे में भगवान अवतार लेंगे।

पुराण के अनुसार, भगवान गणेश कलयुग में धू्म्रकेतु के रूप में अवतार लेंगे। भगवान गणेश इस अवतार में लोगों को ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए शिक्षा देंगे। यह भविष्यवाणी गणेश पुराण में की गई है।

यह भी पढ़ें- कर्ज से जीवन भर के लिए मिल जाएगा छुटकारा, गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487