कुंडली में कमजोर गुरु को मजबूत करेंगे 4 उपाय, दूर होगी धन की कमी, भगवान विष्णु भी होंगे प्रसन्न

thursday
X
guruvar ke upay
Guruvar ke Upay : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है, इस दिन सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु के निमित्त व्रत और पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

(रुचि राजपूत)

Guruvar ke Upay: ब्रह्मा, विष्णु, महेश यानी त्रिदेव में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार बताया गया है। भगवान विष्णु के निमित्त पूजा पाठ और व्रत करने से अनेक समस्याएं खत्म हो सकती हैं साथ ही जिन जातकों की कुंडली में देव गुरु बृहस्पति कमजोर होते हैं उनको भी बल मिलता है। प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय जिन्हें आप गुरुवार के दिन कर सकते हैं। ये उपाय आपकी अनेक समस्याएं दूर कर सकते हैं।

गुरुवार के उपाय (Atro Tips of Thursday)
1. गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में कमजोर गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन आप पीले रंग के फल, पीली मिठाई, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।

2. धन वृद्धि का उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी आय में वृद्धि हो तो गुरुवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर, 7 तुलसी के पत्ते हाथ में लें और 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करके श्री हरि विष्णु को अर्पित करें। तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है, यह उपाय आपको आर्थिक तंगी से बचाता है और धन वृद्धि करता है।

3. सुख समृद्धि के लिए उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो, तो गुरुवार के दिन कच्चे दूध में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर देवी तुलसी को अर्घ्य दें। शाम के समय देसी घी से तुलसी माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करें। इस उपाय से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

4. धन लाभ का उपाय
गुरुवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर, भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए उन्हें तुलसी की मंजरी अर्पित करें, और कुछ समय बाद एक साफ पीले रंग के कपड़े में तुलसी की मंजरी रखकर बांध दें और उसे तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपको कभी जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story