Guruwar Ke Upay: भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा गया है। ये पूरी सृष्टि के लोगों का भरण-पोषण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को कई नामों से जाना जाता है जैसे श्री हरि, विष्णु,नारायण, चतुर्भुज आदि। ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहा जाता है माता लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही, आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप प्रत्येक दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं, तो आप पर भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। लेकिन, आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 5 उपाय बताए गए हैं। यदि आप इन उपायों को करते हैं, तो आपके घर में हमेशा धन की वर्षा होती रहेगी। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के 5 चमत्कारी उपाय

प्रत्येक दिन करें भगवान विष्णु का आह्वान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक दिन प्रातकाल उठकर स्नान ध्यान करके भगवान विष्णु का पाठ करें। पाठ करने से पहले भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाएं और इनका आवाहन करें। सच्चे मन से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि भगवान विष्णु का पाठ करने से कभी भी धन संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।

पीले वस्त्र धारण करें

ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीला वस्त्र और लाल वस्त्र धारण कर सकते हैं। मान्यता है कि जो जातक पीला और लाल वस्त्र धारण करके पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं, क्योंकि लाल और पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय वस्त्र है। धार्मिक शास्त्र के अनुसार, लाल और पीला वस्त्र पहनकर सर पर हल्दी का तिलक लगाकर पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।

केले के पेड़ की करें पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए केले के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी स्तुति करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान भक्तों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

पीले चीजों का करें दान

भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद पीले रंग की वस्तुओं का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो जातक पीले रंग की वस्तुएं दान करता है उसका पूजा सफल हो जाता है। साथ ही, भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

जानवरों को भोजन कराएं

जगत के पालनहार भगवान विष्णु को जानवर बहुत ही प्रिय होते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद किसी भी पशु-पक्षी को खाना खिलाना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, घर में हमेशा तरक्की होती रहती है।

यह भी पढ़ें- पितरों को भोजन में जरूर परोसे ये व्यंजन, तभी पूरी होगी हर मनोकामना

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।