New Year 2024: नए साल में ये वस्तु लाएं घर होंगे सभी काम पूरे, मिलेगी सफलता

vastu tips 2024
X
vastu tips 2024
नए साल यानी 2024 की शुरुआत जल्द होने वाली है। हर आदमी की चाहत होती है कि आने वाला साल उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। नए साल में माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं।

Vastu tips 2024: नए साल यानी 2024 की शुरुआत जल्द होने वाली है। हर आदमी की चाहत होती है कि आने वाला साल उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। नए साल में माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नए साल में पर घर पर कुछ चीजों को लाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जो नए साल में अपने घर लाने में लाभकारी होंगी।
शीशा
वास्‍तु के अनुसार शीशा यानी दर्पण शुभ माना गया है। मान्यता है कि दर्पण को घर पर लगाने से दोगुना लाभ मिलता है। इस लिए नए साल में अपने घर में एक सुंदर सा शीशा लेकर आए और इसे घर की उत्‍तर दिशा में लगाएं। अगर आप चाहें तो ऑफिस में भी दर्पण लगा सकते हैं। कहा जाता है कि दर्पण लगाने से कमाई तेजी से बढ़ती है।

विंड चाइम
वास्‍तु शास्त्र में विंड चाइम को बहुत शुभ बताया गया है। इससे निकलने वाली मधुर आवाज पूरे घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। नए साल के में अपने घर या ऑफिस में एक व‍िंड चाइम लगाएं। कहा जाता है इसे लगाने से घर से दरिद्रता दूर होती है और धन का आगमन होता है।

vastu tips 2024
vastu tips 2024

बांस का पौधा
बांस का पौधा लंबी आयु और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि यह पौधा नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर करता है। इस पौधे को घर में ड्रॉइंग रूम में रख सकते हैं। इस जगह बांस का पौधा रखने से यह धन को आकर्षित करता है। घर में बांस का पौधा रखना शुभ होता हैं। माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने मात्र से घर के सभी सदस्‍य निरोग रहते हैं।

एक्वेरियम
वास्‍तु के अनुसार मछलियों को सौभाग्‍य का प्रतीक माना गया है। घर में एक्‍वेरियम का होना संपन्‍नता का सूचक माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में एक्‍वेरियम होता है वहां धन- समृद्धि बढ़ती है और अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। नए साल में घर में एक्‍वेरियम लाएं। इसके लिए उत्‍तर दिशा चुनें। उत्‍तर दिशा को धन की और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story