Hartalika Teej Upay 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'हरतालिका तीज व्रत' रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलायें और कुंवारी कन्यायें भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलायें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। वहीं कुंवारी कन्यायें इस व्रत को सुयोग्य वर की प्राप्ति हेतु करती है। यह व्रत संतान प्राप्ति की इच्छापूर्ति के लिए भी किया जाता है। 

कब है हरतालिका तीज 2024
(Kab Hai Hartalika Teej 2024) 

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 5 सितंबर 2024 गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 6 सितंबर 2024 शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को रहेगा। 

हरतालिका तीज व्रत पूजा मुहूर्त 2024
(Hartalika Teej Vrat Shubh Muhurat) 

हिंदू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर 2024 शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 1 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक का रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

हरतालिका तीज व्रत के नियम
(Hartalika Teej Vrat Niyam) 

  • - हरतालिका तीज में मासिक धर्म की अवस्था में भी महिलायें व्रत रख सकती है। इस दौरान उन्हें किसी अन्य महिला से कथा सुननी चाहिए। 
  • - प्रतिवर्ष एक बार हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। एक बार इस व्रत को रखने की शुरुआत करने के बाद इसे बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। 
  • - हरतालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं का रात्रि में सोना अशुभ माना गया है। उन्हें रात्रिकाल के दौरान शिव-पार्वती पूजा करनी चाहिए। 
  • - हरतालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। व्रत अवधि में क्रोध करना अशुभ माना गया है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।