होली 2024 : 24 मार्च को होलिका दहन, 6 विशेष योग में जलेगी होलिका, जानें इनका महत्व और लाभ

holika dahan
X
Holika dahan 2024
Holi 2024 : होली का त्योहार हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन पर 6 शुभ योग बन रहे हैं।

(रुचि राजपूत)

Holi 2024 : सनातन धर्म में होलिका दहन का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है, इस पर्व को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के एक दिन पहले रात में मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी और 24 मार्च 2024 को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार इस साल होलिका दहन पर 6 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। कौनसे हैं वे शुभ योग आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से कि होलिका दहन पर कौन-कौन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है और क्या है इनका महत्व।

होलिका दहन पूजा मुहूर्त
24 मार्च 2024 रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत को माना जाता है, और इससे समृद्धि और खुशियां घर में प्रवेश करती हैं। मान्यता है कि नकारात्मकता और बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। इस साल होलिका दहन का शुभ समय रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। ये समय होलिका दहन के लिए शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस मुहूर्त में भद्रा नहीं पड़ रही है।

होलिका दहन पर बनने वाले 6 शुभ योग

1. सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 7 बजाकर 34 मिनट से अगले दिन 25 मार्च को सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

2. रवि योग - रवि योग सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

3. वृद्धि योग - वृद्धि योग रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 25 मार्च को रात 9 बजकर 30 मिनट रहेगा।

4. धन शक्ति योग - धन शक्ति योग होली के दिन कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति उत्पन्न होगा।

5. त्रिग्रही योग - ज्योतिष गणना के अनुसार, होली वाले दिन शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

6. बुधादित्य योग - सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है।

इन योगों का ज्योतिष शास्त्र में बहुत अधिक महत्व बताया गया। ये सभी योग धन-ऐश्वर्य को बढ़ाने का काम करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story