Logo
Vastu Tips For Holi 2024: हर भारतीय के लिए फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन खेला जाने वाला रंगों का त्योहार होली, बेहद लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन वास्तु के कुछ उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

(रुचि राजपूत)

Vastu Tips For Holi 2024 : होली का त्योहार हर एक भारतीय के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और बुराई को भुलाकर अपने गले से लगाते हैं। ये पर्व सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। शाम को होलिका दहन किया जाता है अगले दिन रंग और गुलाल खेला जाता। इस बार होलीका दहन 24 मार्च को जाएगा और रंगों की होली 25 मार्च को खेली जाएगी। होली पर रंगों से खेलने के अलावा इस दिन किए जाने वाले उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज के इस आर्टिकल में हमें प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं होली के दिन किए जाने वाले कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय, जिसके माध्यम से आपके घर में भी सुख समृद्धि और खुशियां आएंगी।

1. लगाएं सूर्य देव की तस्वीर
होली वाले दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर, वास्तु शास्त्र के अनुसार ऊपर की तरफ सूर्य देव की तस्वीर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और घर में कोई रोग नहीं आता।

2. लगाएं तुलसी और मनी प्लांट 
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली वाले दिन घर में मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। ये पौधे घर में गुड लक लाते हैं और ग्रह दोष भी दूर करते हैं।

3. घर लाएं राधा कृष्ण की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली वाले दिन राधा कृष्ण की तस्वीर अपने बेडरूम में लगाने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां आती है और पति पत्नी के बीच आपसी प्रेम प्रगाढ़ होता है।

4. ध्वज बदलें
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली वाले दिन अपने घर में ध्वज बदल सकते हैं। ध्वज बदलने के लिए होली का दिन सर्वोत्तम माना जाता है। ध्वज को सुख-शांति, मान-सम्मान और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। 

5379487