Logo
Holi 2024 : भारत वर्ष में होली का त्योहार रंगों का त्योहार कहलाता है। यह त्योहार बेहद लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। होली के त्योहार को लेकर भारत वर्ष में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। जैसे होलिका दहन कुछ लोगों को नहीं देखना चाहिए, ऐसा होने से जीवन में नकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं।

(रुचि राजपूत)

Holi 2024 : प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन अग्नि से भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद बच गए थे और अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त होने के बाद भी होलिका का दहन हो गया था। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। भारत वर्ष में होली के त्योहार को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। जैसे कुछ लोगों को होलिका दहन देखने की मनाही होती है। तो चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से किन लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन 

1. गर्भवती स्त्रियां
मान्यताएं हैं गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए और होलिका की परिक्रमा भी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से माता और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

नवजात बच्चों को रखें दूर 
गर्भवती महिलाओं के अलावा नवजात शिशुओं को भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार जिस जगह होलिका दहन हो रहा हो, वहां पर नकारात्मक शक्तियां व्याप्त होती हैं। ऐसे में नवजात बच्चों को होलिका दहन की जगह से दूर रखना चाहिए।

नवविवाहिता को सास के साथ नहीं देखना चाहिए होलिका दहन
भारत वर्ष में सदियों से कई परंपराएं चली आ रही हैं। उसमें से एक ये भी है कि नवविवाहिता को अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से सास और बहू के रिश्तों में खटास आती है, इसलिए नवविवाहिता को अपनी पहली होली मायके में मनाना चाहिए।

CH Govt hbm ad
5379487