Logo
Holi 2024 : होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है, होलिका दहन एक महत्वपूर्ण आयोजन है फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

(रुचि राजपूत)

Holi 2024 : होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिसे छोटी होली भी कहते हैं, होलिका दहन का उत्सव रात में शुरू होता है, हिन्दू धर्म में होली का त्योहार रंगों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग होलिका की पूजा करते हैं, और फिर उसका दहन करते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस वर्ष होली का त्योहार 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा इस दिन होलिका दहन होगा और 25 मार्च 2024 को रंगों वाली होली खेली जाएगी। कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि होली का त्योहार या होली वाले दिन किन कामों को करने से शुभता मिलती है और किन कामों को करने से बचना चाहिए तो चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से।

होलिका दहन तिथि और शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि आरंभ 24 मार्च, 2024 - सुबह 09 बजकर 54 मिनट से।
होलिका दहन मुहूर्त 24 मार्च, 2024 - रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 बजे तक।
पूर्णिमा तिथि समापन 25 मार्च, 2024 - दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर।

होलिका दहन के दिन करें ये काम
होलिका दहन से पहले होलिका का पूजन किया जाना बेहद शुभ होता है। यह पूजन शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। 
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस दिन व्रत उपवास रखने की परम्परा भी है।
ज्योतिष शास्त्र मानता है, कि यदि घर में सुख समृद्धि और शांति लाना चाहते हैं। तो होलिका दहन वाले दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। 
होली की पूजा में सरसों, तिल, 11 गाय के गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं की बाली अर्पित करनी चाहिए। 
होलिका की पूजा करने के बाद इसकी सात बार परिक्रमा लगाते हुए जल अर्पित करना चाहिए। 
इसके बाद किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को दान करना बेहद शुभ होता है।

होलिका दहन के दिन न करें ये काम
होलिका दहन वाले दिन न तो किसी से उधार लेना चाहिए, और न ही किसी को उधार देना चाहिए। 
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि होलिका दहन वाले दिन ऐसा करने से ही घर की बरकत रुक जाती है। 
इसके अलावा होलिका दहन की पूजा करते समय पीले या सफ़ेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
होलिका की पूजा में महिलाओं को अपने बाल नहीं बांधने चाहिए, खुले बालों में होलिका कि पूजा करना अच्छा माना जाता है। 
हमेशा ध्यान रखें कि होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी किसी भी चीज़ को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इस दौरान टोने टोटके किये जाते हैं। 
धार्मिक मान्यताएं हैं कि नवविवाहित लड़की को अपने ससुराल में होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए, यह अशुभ होता है।

5379487