नव विवाहित जोड़े के रिश्तों में आ रही है खटास, होली के दिन करें 6 सरल उपाय, सुखमय बीतेगा दांपत्य जीवन

(रुचि राजपूत)
Holi 2024 Ke Upay: होली रंगों का त्योहार है, यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। होली वसंतोत्सव के रूप में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा और रंगोत्सव यानी होली 25 मार्च को खेली जाएगी। अगर आपका विवाह अभी हुआ है और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से नव वैवाहिक जीवन के लिए होली के दिन किए जाने वाले कुछ सरल उपाय।
वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्यार
1. होली के दिन नव विवाहित जोड़ों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के बाद उनके चरणों में गुलाल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस गुलाल को नव विवाहित जोड़े को एक दूसरे को लगाना चाहिए।
2. होली के दिन गौ माता के चरणों में गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद भी ले सकते हैं। इसके साथ गौ माता को हारा चारा और गुड़-रोटी भी खिलाएं। इन उपाय को करने से नव विवाहित जोड़ों के जीवन में प्यार बढ़ता है।
3. होलिका दहन की रात में होलिका की पूजा करने के बाद पति-पत्नी को माथे पर हल्दी का टीका जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद होलिका की सात परिक्रमा करना चाहिए।
4. बड़े बुजुर्गों के पैरों में गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
5. होली के दिन नव विवाहित जोड़ों को अशोक के दो पत्ते लेकर उस पर गुलाबी रंग के गुलाल से एक स्वास्तिक बनाएं और एक दूसरे का नाम लिखकर अपने ईष्ट देवता के चरणों में समर्पित करें। इस उपाय से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
6. होलिका दहन के दिन एक सूखा नारियल में शक्कर डालकर उसे कलावे से बंध दें। इसके बाद नारियल पर हल्दी, कुमकुम, अक्षत और गुलाल लगाएं। फिर इस नारियल को लाल कपड़े में बांधकर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से प्यार के रिश्ते मजबूत होते हैं, साथ ही जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है और नकारात्मकता आपके जीवन से खत्म हो जाती है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS