Logo
कपूर का उपयोग पूजा के दौरान आरती के लिए किया जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि कपूर आपके घर के वास्तु दोष को भी ठीक करने में सहायता करता है। आइए जानते हैं कैसे?

(रुचि राजपूत)

Kapoor Ke Saral Upay : हमारे सनातन धर्म में कपूर को बहुत ही शुभ माना गया है। पूजा पाठ के अलावा कपूर का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। अगर आपके घर में किसी तरह का वास्तु दोष है तो कपूर के माध्यम से इसे दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में कपूर के कई ऐसे लाभ बताए गए हैं जिन्हें जानकार आप हैरान हो सकते हैं। कपूर घर के आसप पास की निगेटिव एनर्जी को दूर करने का सबसे अच्छा साधन माना जाता है। इससे जुड़े कुछ उपाय हमे बता रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे कि कैसे बिना पैसे खर्च किए कपूर से वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। 

घर में वास्तु दोष का सबसे पहला संकेत होता है आर्थिक हानि। कई ऐसे कारण आपके सामने आते हैं जब आपको अचानक धन की हानि होने लगती है। इसके अलावा अचानक परिवार के किसी सदस्य की बीमारी भी वास्तु दोष का संकेत मानी जाती है।   

कैसे दूर करें वास्तु दोष
घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए सबसे पहले कपूर के 5-6 टुकड़े लें। अब इन्हें घी में डुबाकर उसे मिट्टी के दीपक पर रखकर जलाएं।  इसके साथ ही घर के हर कोने में एक-एक कपूर रखें। कपूर के इन टुकड़ों को तब तक रखा रहने दो जब तक यह खुद ही खत्म नहीं हो जाएं। ऐसा करने से धीर-धीरे आपके घर का वास्तु दोष दूरक होने लगेगा।

यह भी उपाय करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष के संकेत मिल रहे हैं तो आप अपने घर की रसोई में एक कपूर हर शाम को जलाएं। कपूर के साथ लौंग भी जला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में किसी भी तरह की बुरी नजर या फिर वास्तु दोष कम होने लगेगा। परिवार का बीमार सदस्य भी अचानक से ठीक होने लगेगा।

5379487