भोलेनाथ को करना है प्रसन्न, प्रदोष के दिन महादेव को लगाएं ये भोग, हर काम होंगे सिद्ध

(रुचि राजपूत)
Bhagwan Shiv ko Lagayen Bhog : भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है। सनातन धर्म में भगवान शिव को खुश करने के लिए कई व्रतों के बारे में बताया गया है। ऐसा ही एक व्रत है प्रदोष का। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। प्रदोष का व्रत करने वाले श्रद्धालु शाम के समय विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। पूजा के दौरान भोग भी लगाया जाता है। कई बार आप अनजाने में किसी ऐसे चीज का भी भोग लगा देते हैं जिसके बारे में जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि प्रदोष व्रत के दिन कौन-कौन से भोग लगाने चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि प्रदोष का व्रत करने से घर में सुख संपत्ति आती है। व्रत करने वाले को एक विशेष शांति मिलती है। प्रदोष का व्रत करने से साधक के जीवन में कई तरह की खुशियां आती हैं।
भगवान शिव को किसका भोग लगाएं
प्रदोष व्रत का व्रत करने वाले साधक को भगवान शिव को भोग लगाने के लिए भांग और धतूरे का उपयोग करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को ये बहुत पसंद है। इन चीजों का भोग लगाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
हलवे का भोग उत्तम
प्रदोष व्रत के दिन हलवे का भोग लगाना भी उत्तम माना गया है। ऐसी मान्यता है कि हलवे का भोग लगाने से साधक की जो इच्छा होती है वह पूरी होती है। व्रत करने वाले को साबूदाने सेवन करना चाहिए। आप सबूदाने की खीर का भी भोग भगवान शिव को लगा सकते हैं। कुट्टू की पकौड़ी को भी शुभ माना जाता है। वहीं, भगवान शिव को खीर बहुत पसंद है ऐसे में खीर का भोग लगाना चाहिए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS