Janmashtami ke Upay: संतान प्राप्ति के लिए जन्‍माष्‍टमी पर करें ये विशेष उपाय, नोट करें 2 चमत्कारी मंत्र

26 अगस्त 2024 सोमवार को देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। यह पर्व जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आने वाला है। संतान सुख की कामना रखने वाले दंपत्;

By :  Desk
Update:2024-08-25 16:15 IST
संतान सुख की कामना रखने वाले दंपत्ति जन्माष्टमी के दिन विशेष उपाय कर सकते है।Janmashtami Ka Santan Prapti Upay aur Mantra
  • whatsapp icon

Janmashtami Ka Santan Prapti Upay: 26 अगस्त 2024 सोमवार को देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। यह पर्व जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आने वाला है। संतान सुख की कामना रखने वाले दंपत्ति जन्माष्टमी के दिन विशेष उपाय कर सकते है। इस उपाय को करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा उन भक्तों पर पड़ती है। यहां हम आपको बता रहे है जन्माष्टमी के दिन संतान सुख की प्राप्ति के लिए विशेष उपाय। 

जन्‍माष्‍टमी पर संतान प्राप्ति के उपाय
(Janmashtami Ka Santan Prapti Upay)

  • - संतान सुख की कामना रखने वाले दंपत्ति जन्‍माष्‍टमी के दिन व्रत करें। रात को शुभ मुहूर्त में श्री कृष्ण की पूजा करें। इससे मनोकामना पूर्ण होती है। 
  • - संतान प्राप्ति के लिए जन्‍माष्‍टमी के दिन घर में लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा स्थापित करें। नियमित भक्ति-भाव से उनकी पूजा करें। इसके पश्चात स्‍वयं स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल को स्नान करवाएं। इसके बाद उनका श्रृंगार करें। उनकी पसंद का भोग अर्पित करें। दोपहर और रात्रि में मंदिर के कपाट बंद करें। साथ ही घर में लड्डू गोपाल जी को कभी भी अकेला न छोड़े। अपने घर के बालक की तरह नियमित उनका ख्याल रखें तो इच्छा पूर्ति होती है। 

जन्‍माष्‍टमी के दिन संतान प्राप्ति के मंत्र
(Janmashtami Ka Santan Prapti Mantra) 

  • - जन्माष्टमी के दिन संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ति के लिए 'देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।' मंत्र का जाप करें। यह गोपाल मंत्र है, जिसका जाप 108 बार अवश्य करें। इस मंत्र के जाप में तुलसी की माला का उपयोग करना शुभ होता है। 
  • - जन्माष्टमी को संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ति के लिए 'सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।' मंत्र जाप शुभ रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News