Janmashtami Shubh Cheeje: जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, श्री कृष्ण की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

सोमवार 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, जन्माष्टमी से पहले अपने घ;

By :  Desk
Update:2024-08-24 21:26 IST
जन्माष्टमी से पहले अपने घर में श्री कृष्ण से जुड़ी चीजें लेकर आना शुभ होता है।Janmashtami Shubh Cheeje Favorite of lord krishna
  • whatsapp icon

Janmashtami Shubh Cheeje: सोमवार 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, जन्माष्टमी से पहले अपने घर में श्री कृष्ण से जुड़ी चीजें लेकर आना शुभ होता है। जानते है उन चीजों के बारे में - 

जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये चीजें 
(Janmashtami Shubh Chizein)

मोरपंख : जन्माष्टमी के दिन घर में 'मोरपंख' लाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। 

बांसुरी : जन्माष्टमी के दिन घर में लकड़ी या चांदी की 'बांसुरी' लाना शुभ माना गया है। इसे घर की तिजोरी में रखें, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। 

माखन : जन्माष्टमी के दिन घर में माखन जरूर बनाएं। इसे पूजा के दौरान लड्डू गोपाल जी को अर्पित करें। इससे कृष्ण कृपा परिवार पर रहती है। 

वैजयंती फूलों की माला : जन्माष्टमी के दिन गले में वैजयंती माला श्री कृष्ण को पहनाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कष्ट दूर होते है। 

गाय-बछड़े की तस्वीर : जन्माष्टमी के दिन घर में गाय-बछड़े की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। इससे पैसों की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने लगता है। 

कारोबार और नौकरी में धन लाभ के लिए जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर राधा-कृष्ण मंदिर अवश्य जाएं। इसके बाद भगवान को पीले फूलों की माला अर्पित करें। ऐसा करने से धन-लाभ के योग निर्मित होने लगते है। साथ ही घर-परिवार में चल रही आर्थिक समस्या दूर होने लगती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News