जनवरी में बन रहा त्रिग्रही योग, 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Grah Gochar
X
3 Grah Gochar in January
ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से हमारी राशियों में भी बदलाव होता है, जिस कारण हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। जनवरी में भी 3 ग्रहों के गोचर से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

(कीर्ति राजपूत)

3 Grahon Ka Gochar 2024 :
नए साल की शुरुआत हो गई है। नए साल में ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। हिंदी पंचाग के अनुसार, इस बार तीन ग्रह सूर्य, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। यह परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है तो कुछ राशि के जातकों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकते हैं। सूर्य, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन दिला सकता है वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से ग्रह गोचर के कारण किन-किन राशियों के जातक को फायदा हो सकता है।

बुध ग्रह का गोचर
बुध ग्रह ने 2 जनवरी से बुध ग्रह मार्गी हैं। अभी यह वृश्चिक राशि में है। बुध ग्रह 7 जनवरी को धुन राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह के गोचर से कन्या, वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। ऐसे लोगों को करियर में नई उड़ान मिल सकती है। इन्हें अपने फ्यूचर में आगे बढ़ने के कई मार्ग मिलेंगे। रोजगार के विकल्प भी खुल सकते हैं।

सूर्य का गोचर
सूर्य का गोचर 15 जनवरी को होगा। 15 जनवरी को ही मकर संक्राति मनाई जाएगी। शुक्र गोचर 18 जनवरी को धुन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र को सौंदर्य, धन, विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। धनु राशि में पहले से ही बुध, मंगल और शुक्र हैं। ऐसे में त्रिग्रही योग बनेगा।

किन राशियों को फायदा
ग्रहों के गोचर से मेष राशि वालों को फायदा होगा। उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों को सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं, कन्या राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। जिससे आगे की राह आसान होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story