Karwa Chauth Moon Time: करवा चौथ रविवार (20 अक्टूबर ) को है। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रखेंगी। खास त्योहार के लिए बाजार सज गए हैं। महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचने लगी है। व्रत का पारण करने के लिए महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहेगा। शाम होते ही करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) के चंद्रमा का इंतजार आरंभ हो जाएगा। सोशल मीडिया पर चंद्रोदय के समय को बताया जा रहा है लेकिन वो आपके शहर का ही समय हो यह जरूरी नहीं है। तो चलिए जानते हैं आपके शहर में 'करवा चौथ'  का चांद कब उदय होगा?

जानें सबसे पहले कहां उदित होगा चांद 
नेशनल अवॉर्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि देश के पूर्वी राज्‍यों में चांद सबसे पहले दर्शन देगा। उसके 2 घंटे बाद पश्चिमी शहरों में उदित होगा। अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में शाम 6 बजकर 50 मिनट पर चांद उदित होना आरंभ करेगा। पश्चिम में सोमनाथ में चद्रदर्शन के लिए 8 बजकर 43 मिनट तक का इंतजार करना होगा। इसी प्रकार मध्‍यप्रदेश के सिंगरौली में यह 7 बजकर 44 मिनट पर उदित होगा। पश्चिम में नीमच में इसके दर्शन बजे 8 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होंगे।

जानें कब और कैसे होते हैं चंद्रमा के दर्शन 
सारिका ने बताया कि पंचांग कैलेंडर में किसी खास शहर का चंद्रोदय का समय होता है, लेकिन आपके शहर के लिए यह अलग हो सकता है। चंद्रोदय होना और आपके घर आंगन से चंद्रदर्शन होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। चंद्रोदय का जो समय किसी शहर के लिए बताया जाता है उस समय चंद्रमा क्षितिज से ऊपर आना आरंभ करता है। इसके लगभग 15 मिनट बाद वह उस ऊंचाई को प्राप्‍त करता है। जब आप इसके दर्शन करने की स्थिति में आ पाती हैं। 

जानिए किस शहर में कितने बजे निकलेगा चांद 

शहर       चंद्रोदय का समय ( रात्रि)
नर्मदापुरम     8 बजकर 08 मिनट 
इटारसी      8 बजकर 9 मिनट 
भोपाल 8 बजकर 8 मिनट 
सीहोर    8 बजकर 09 मिनट 
रायसेन   8 बजकर 6 मिनट 
उज्‍जैन      8 बजकर 15 मिनट 
देवास     8 बजकर 15 मिनट 
इंदौर       8 बजकर 16 मिनट 
बड़वानी      8 बजकर 21 मिनट 
खरगौन    8 बजकर 21 मिनट 
जबलपुर 7 बजकर 58 मिनट 
झाबुआ     8 बजकर 21 मिनट 
छिंदवाड़ा   8 बजकर 04 मिनट 
जयपुर 8 बजकर 05 मिनट 
नई दिल्‍ली   7 बजकर 54 मिनट  
मुम्‍बई      8 बजकर 37 मिनट 
कोलकाता      7 बजकर 24 मिनट 
पटना      7 बजकर 30 मिनट
जोधपुर 8 बजकर 18 मिनट 
अमृतसर      7 बजकर 55 मिनट 
गुड़गांव    7 बजकर 55 मिनट 
बांसवाड़ा    8 बजकर 19 मिनट 
अंबिकापुर       7 बजकर 44 मिनट
रायपुर 7 बजकर 55 मिनट