Logo
Karwa Chauth 2024 Date Time Muhurat : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए इसे हिंदू धर्म में सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलायें सोलह श्रृंगार करती है चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा करती है।

Karwa Chauth 2024 Date Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत भी रखा जाता है, जिसमें भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही करवा चौथ का व्रत, जिसे सुहागिन महिलायें अपने पति की लंबी उम्र की कामना हेतु करती है। इस व्रत के दौरान भगवान शिव, मां पार्वती, प्रभु कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। व्रत रखने वाली महिलायें व्रत का पारण शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद करती है। 

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए इसे हिंदू धर्म में सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलायें सोलह श्रृंगार करती है चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा करती है। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत रखने से प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन सुखमय होता है। 

कब है करवा चौथ 2024? 
(Kab Hai Karwa Chauth) 

करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष यह तिथि 20 अक्टूबर 2024, रविवार को पड़ रही है। इस दिन शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चांद निकलेगा। इसे देखते हुए करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। 

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त
(Karwa Chauth Shubh Muhurat) 

20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 45 मिनट से शाम 7 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। हालांकि, चांद निकलने का समय अलग-अलग हो सकता है। दरसल कुछ जगह चंद्रदेव देर से आते है। 

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय समय 
(Karwa Chauth 2024 Moonrise Timing)

द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन चंद्रोदय सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रह सकता है। धर्म-शास्त्रों की मानें तो करवा चौथ का व्रत वे कुंवारी कन्यायें भी रख सकती है, जिनका विवाह नहीं हो रहा है, या फिर उनके विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो रही है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487