Karwa Chauth Chand Nikalne ka Time 2024: सनातन धर्म में करवा चौथ एक प्रमुख त्योहारों में एक है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत प्रत्येक साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।

इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर ही किया जाता है। धार्मिक शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ पर चांद का दीदार किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि करवा चौथ के दिन पूजा करने के लिए कितने घंटे का समय है और चांद कब निकलेगा। 

कब है करवा चौथ

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होग। पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें-  '1 करवा चौथ और 16 श्रृंगार', एक भी छूटना नहीं चाहिए, जानिये क्यों?

पूजा करने का शुभ समय

दृक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 2 मिनट तक रहने वाला है। यानी आपको करवा चौथ के दिन पूजा करने के लिए 1 घंटे 16 मिनट का समय मिलेगा। 

कब है चांद निकलने का समय

पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन चांद का दीदार करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि करवा चौथ के दिन जो सुहागन महिलाएं चांद का दर्शन नहीं करती हैं उनका व्रत अधूरा माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ के दिन दिल्ली में चांद निकलने का समय शाम को 7 बजकर 54 मिनट का है।

इस दौरान चांद का दीदार करने के साथ ही साथ चंद्रमा की पूजा भी कर सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 7 बजकर 54 मिनट के कुछ देर बाद यानी 7 बजकर 53 मिनट पर आप पारण कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, इन राशि की महिलाओं को मिलेगा बड़ा उपहार

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके संबंध में ज्यादा जानने के लिए किसी ज्योतिष से संपर्क करें।