Logo
Kumbh Sankranti 2024 : सूर्य देव के कुम्भ राशि में प्रवेश करने को कुंभ संक्रांति कहा जाता है। इस वर्ष 13 फरवरी 2024, मंगलवार के दिन दोपहर 03:31 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना और दान करने का विशेष महत्व है।

(रुचि राजपूत)

Kumbh Sankranti 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य देव फरवरी के महीने में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव के कुम्भ राशि में गोचर करने पर इसे कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। कुंभ संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार दान देने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष माघ के महीने में कुंभ संक्रांति पड़ रही है। कुंभ संक्रांति के दिन पूजा पाठ करने मात्र से ही सुख-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कुंभ संक्रांति के दिन किन चीज़ों का दान करना शुभ होता है।

1. कुंभ संक्रांति पर करें तिल का दान 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुम्भ संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना गया है, मान्यता के अनुसार इस दिन तिल का दान करने से सूर्य देव के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी मिलती है, और जीवन में उत्तम फल प्राप्त होते हैं।

2. कुंभ संक्रांति पर करें तांबे का दान
ज्योतिष शास्त्र में ताम्बे को सूर्य की धातु कहा गया है। कुंभ संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन दान करना शुभ होता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, और इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। कुंभ संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन में लाल फूल, सिंदूर, अक्षत, गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से मान-सम्मान और आरोग्य प्राप्त होता है।

3. कुम्भ संक्रांति पर करें लाल वस्त्रों का दान
हिन्दू धर्म पुराणों के अनुसार सूर्य देव को लाल रंग बेहद प्रिय है। कुंभ संक्रांति के दिन लाल रंग के वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से सूर्य के साथ-साथ कुंडली में मौजूद मंगलदोष से भी छुटकारा प्राप्त होता है, और जातक को सुख-संपत्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है।

4. कुंभ संक्रांति पर करें अन्न का दान 
कुंभ संक्रांति के दिन सभी लोगों को अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। मान्यता के अनुसार कुंभ संक्रांति के दिन ज़रूरतमंद लोगों को अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर के अन्न के भंडार कभी ख़ाली नहीं होते और जीवन में दरिद्रता नहीं आती।

5. कुंभ संक्रांति पर करें गुड़ का दान
यदि किसी व्यक्ति का मन अशान्त रहता है और उसके अंदर आत्मविश्वास की कमी है, इसके अलावा यदि वह व्यक्ति बार-बार बीमार होता है, तो कुंभ संक्रांति के दिन किसी मंदिर या जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा और सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी।

5379487