Logo
इस महीने लक्ष्मी नारायण योग की शुरुआत हो रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह योग बहुत शुभ माना जाता है। कई राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

(कीर्ति राजपूत)

Lakshmi Narayan Yoga 2024 : नया साल नई उम्मीदों के साथ कुछ राशियों के जातक के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 18 जनवरी से लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है। इस योग के कारण कई राशियों के जातक को धन लाभ हो सकता है।  हिन्दू धर्म में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब शुक्र और बुध ग्रह की युति होती है तब यह योग बनता है। इस योग में धन लाभ के अच्छे अवसर होते हैं। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि 18 जनवरी से हो रहे लक्ष्मी नारायण योग में किन राशियों के जातक को क्या लाभ मिल सकता है।  

1. मेष राशि
लक्ष्मी नारायण योग में मेष राशियों वालों को नई सफलता मिल सकती है। करियर को नई दिशा मिल सकती है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों की रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी, इसके साथ ही धन कमाने के नए स्त्रोत भी मिल सकते हैं। 

2. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग शुभ है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

3. कन्या राशि
लक्ष्मी नारायण योग सबसे ज्यादा इसी राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। सुखद समय की शुरुआत होगी। आर्थिक मामलों में आपकी किस्मत आपका साथ देगी और नई सफलता मिलने की संभावना है। 

4. तुला राशि
इस राशि को लोगों को धन लाभ होगा। इसके साथ ही इन्हें बिजनेस में नई सफलता मिल सकती है। आपके किए गए कामों के अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

5379487