(कीर्ति राजपूत)

Sign Of Lizard Falling : हममें शायद ही ऐसा कोई हो जिसने छिपकली नहीं देखी हो। लोगों के घर की दीवारों पर अक्सर छिपकली दिखाई देती है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो छिपकली को देखकर डर जाते हैं, लेकिन शकुन शास्त्र में छिपकली के बारे में कई जानकारी दी गई हैं। हिन्दू मान्यता और शुकन शास्त्र के अनुसार, अगर छिपकली आपके शरीर के किसी अंग पर गिरती है तो इसका कोई न कोई संकेत होता है। शरीर के कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां छिपकली के गिरने को शुभ माना गया है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से शरीर के उन 10 अंगों के बारे में जहां छिपकली का गिरना शुभ माना गया है।

ये हैं 10 अंग जहां छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।

1. सिर पर छिपकली का गिरना
अगर किसी के सिर पर छिपकली गिर जाती है या दीवार से कूद जाती है तो यह आपके लिए शुभ संकेत हैं। जिन लोगों के साथ ऐसा होता है उसकी प्रतिष्ठा बढ़ती है, इसके साथ ही सरकार की तरफ से मदद मिलने की उम्मीद होती है।

2. दाहिने कान पर
छिपकली अगर आपके दाहिने कान पर आगर गिरती है तो यह आपके जीवन के लिए शुभ संकेत है। यह बताता है कि आपका जीवन दीर्घायु रहने वाला है।

3. बाहिने कान पर
अगर छिपकली बाहिने कान पर गिरती है तो यह धन की नजर से शुभ है। यह आपको धन लाभ का संकेत देती है।

4. आंख पर
अगर आप सो रहे हैं और सोते समय छिपकली आपके आंख पर गिरी तो यह धान प्राप्ति का संकेत है। आपको कहीं से धन मिल सकता है।

5. कंधे पर
कंधे पर छिपकली का गिरना विजय का प्रतीक माना जाता है। आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

6. सीने पर
अगर सीने या हार्ट के पास छिपकली गिरती है तो यह धन लाभ का संकेत है। आपको कहीं से पुराना धन मिल सकता है।

7. दाहिने बाजू पर
दाहिने बाजू पर छिपकली गिरती है तो यह आपके राज भोग का प्रतीक है। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी।

8. मुंह पर
मुंह पर छिपकली गिरती है तो आपको उस दिन स्वादिष्ठ व्यंजन खाने को मिल सकता है।

9. कमर पर
कमर में छिपकली का गिरना यात्रा का प्रतीक है। शकुन शास्त्र के अनुसार, जंघा पर छिपकली गिरना भी शुभ संकेत देता है।

10. नाक पर
अगर छिपकली नाक पर गिरती पर है तो यह भी धन लाभ का प्रतीक है। आपको धन मिल सकता है।