Logo
Magh Purnima 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान एवं दान करने का खास महत्व है। इसके साथ ही त्रिग्रह शनि, बुध और कुंभ राशि में सूर्य का बेहद ही शुभ संयोग बनने वाला है।

Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म माघ की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघी पूर्णिमा को साल की सबसे बड़ी पूर्णिमा भी माना जाता है। मां शारदा ज्योतिष पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम ने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से अनंतपुण्य फल की प्राप्ति होती है। लोग स्नान करने के बाद भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा पाठ करते हैं।

इन राशियों के लिए शुभ होगी पूर्णिमा
पूर्णिमा पर किया गया दान सभी दान में सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान एवं दान करने का खास महत्व है। इस वर्ष आज यानी 24 फरवरी को माघी पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसके साथ ही त्रिग्रह शनि, बुध और कुंभ राशि में सूर्य का बेहद ही शुभ संयोग बनने वाला है। जिसके साथ ही इन तीन राशियों की किस्मत बदल जाएगी। 

आईए जानते हैं वह तीन राशियां कौन सी है

वृषभ राशि(Taurus horoscope)
वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। वह चाहे किसी भी काम से जुड़े हुए हैं, उन्हें तिग्रही योग में विशेष लाभ प्राप्त होगा। करियर और व्यापार में अपार सफलता प्राप्त होगी। इनकम के नए स्रोत मिलेंगे परिवार और रिश्तेदारों में सबसे अच्छे संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य के साथ ही जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय गुजारेंगे लव लाइफ में आपको लाभ मिलेगा। पार्टनर आपसे खुश रहेगा बिगड़े हुए कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। सफलता की नई ऊंचाइयों को आप छूने के लिए तैयार हो जाएं समय शुभ रहेगा। 

कर्क राशि(Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए पूर्णिमा का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बनेंगे।  नए मकान और वाहन का योग बना हुआ है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा, परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस करने वालों को अपने क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आपको अपने संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। 

सिंह राशि(Leo Horoscope)
आपकी नई योजनाएं सफल होगी। जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी इनकम बहुत तेजी से बढ़ेगी। वैवाहिक लोगों का जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। मन आपका प्रसन्न रहेगा, आपकी शादी की बात हो सकती है। जीवन साथी आपको अच्छा प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों के उन्नत के द्वार खुलेंगे। वहीं बिजनेसमैन को पूर्णिमा से ही लाभ होना शुरू हो जाएगा। आप आगे बढ़ते ही जाएंगे समय आपका उत्तम रहेगा। 

5379487