माघ मास की पूर्णिमा पर करें भगवान विष्णु के इस अवतार की पूजा, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति, वैवाहिक जीवन होगा सफल

Maghi purnima 2024
X
Maghi purnima 2024 upay
Magh Purnima 2024 : सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन विधि विधान के साथ श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है।

(रुचि राजपूत)

Magh Purnima 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और जप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यताएं हैं कि माघ के महीने में भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा करने से ही जीवन में सुख और शान्ति आती है। माघ पूर्णिमा के दिन गौमाता को भोजन कराना भी अति उत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति गौमाता की पूजा कर उन्हें भोजन खिलाता है। ऐसे व्यक्ति को सुख सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से माघ पूर्णिमा के दिन गौमाता को क्या खिलाना चाहिए।

1. गौमाता को खिलाए हरा चारा
माघ पूर्णिमा के दिन गौमाता को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है। इस दिन गौमाता की पूजा करके उन्हें हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख समृद्धि आती है।

2. गुड़ और रोटी खिलाएं
माघ पूर्णिमा के दिन गौमाता को गुड़ की रोटी अवश्य खिलानी चाहिए, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है, और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

3. तिल के लड्डू
माघ पूर्णिमा के दिन तिल के बने लड्डू गौमाता को अवश्य खिलाएं, ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष से मुक्ति मिलती है, और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है।

4. गौमाता को खिलाए चने
माघ पूर्णिमा के दिन गौमाता को चने ज़रूर खिलाएं। इस दिन गौमाता को चने खिलाने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है, और कुंडली में मौजूद गुरु दोष से छुटकारा प्राप्त होता है। गौमाता को चना खिलाने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती है।

5. घी के पकवान
माघ पूर्णिमा के दिन गौ माता को घी से बने पकवान खिलाने चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन ख़ुशहाल रहता है, और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story