Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण में इन मंत्रो का जाप रखेगा आपको पॉजिटिव, दूर होंगे जीवन के बड़े-बड़े संकट

Mantra Jaap During Chandra Grahan for Positive Energy
X
सृष्टि में चंद्र ग्रहण के दौरान चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है।
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024, बुधवार को लगेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार इस दिन पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में रहेंगे। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया म

Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024, बुधवार को लगेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार इस दिन पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में रहेंगे। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, इसे ही चंद्र ग्रहण कहते है। इस दौरान पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य किया जाना वर्जित होता है। लेकिन कई मंत्रों का जाप मन ही मन किया जा सकता है, जिनसे जीवन के आने वाले संकट दूर होते है। जानते है उन मंत्रो से जुड़े नियमों के बारे में।

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करने के फायदे
(Chandra Grahan Jaap Karne Ke Fayde)

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि में चंद्र ग्रहण के दौरान चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। यदि व्यक्ति इस दिन मंत्र जाप करें, तो उसके ऊपर उस नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रो का जाप
(Mantra Jaap During Chandra Grahan)

  • सभी राशि के लोगों के लिए - "ॐ नमः शिवाय:"
  • चंद्रमा के गुण और ऊर्जा के लिए- “ॐ चंद्राय नमः”
  • ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए- “ॐ श्री सोमाय नमः”
  • धन प्राप्ति के लिए- “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:”
  • मन की शांति और शीतलता के लिए- “ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नमः”
  • चंद्र देवता से आशीर्वाद के लिए- “ॐ नमः भगवते चंद्राय”

ग्रहण के दौरान करने वाले काम
(Grahan Me Karne Vale Kaam)

ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान भोजन बनाना, खाना, सोना और धार्मिक अनुष्ठान जैसे कार्य नहीं किये जाते है। ग्रहण के दौरान घर के अंदर और बाहर स्थित सभी मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते है। यही वजह है कि, ग्रहण अवधि में पूजा-पाठ भी करना वर्जित है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा अजन्मे बच्चे पर पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story