Logo
दुर्गा अष्टमी के दिन देवी मां की आराधना करने से जीवन में आ रही समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए कुछ उपाय हैं जिन्हें अपना कर आप लाभांवित हो सकते हैं।

(Ruchi Rajput)

Masik Durga Ashtami 2024 : हर महीने दो अष्टमी आती हैं जिसमें से शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। इस महीने 18 जनवरी 2024 को अष्टमी तिथि पड़ रही है, जो 2024 की सबसे पहली मासिक दुर्गा अष्टमी है। यह अष्टमी  पौष माह में आ रही है, मासिक अष्टमी पर मां दुर्गा का व्रत करके उनका पूजन पाठ करने से और किसी भी प्रकार की दुर्भावना अपने मन में न लाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी परेशानी का सामना कर रहा है तो उसे मासिक अष्टमी का व्रत करना चाहिए। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन क्या उपाय करना चाहिए आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी पंडित आशीष शर्मा से।

यूं तो साल में 4 नवरात्रि आते हैं दो गुप्त नवरात्रि और दो उजाले नवरात्रि जिसमें की मां के अलग-अलग स्वरूपों की 9 दिन तक पूजा-पाठ व्रत सहित किया जाता है। इस समय किए जाने वाले उपाय जल्दी फल देते हैं।

1. बीमारी दूर करने का उपाय
यदि आप या फिर आपके परिवार में कोई लंबे समय से बीमारी का सामना कर रहा है, तो मां दुर्गा का विधि विधान के साथ पूजा करें उसके बाद मां दुर्गा का मंत्र का जाप 3, 5 या 7 बार करें। इसके बाद मां को फल, मिठाई या फिर खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही अष्टमियों के बाद आपको फर्क देखने को मिलेगा।

मंत्र
ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

2. बिजनेस में मुनाफे का उपाय
यदि आप भी किसी प्रकार का बिजनेस कर रहे हैं और उसे ऊंचाइयों तक लेकर जाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के साथ-साथ आपको मां दुर्गा का यह उपाय भी करना चाहिए। जिसमें आपको मासिक दुर्गा अष्टमी पर मां का पूजा, व्रत और दुर्गा चालीसा का पाठ करना है। उसके बाद आपको माता रानी की आरती करना है फिर उन्हें चने का भोग लगाना है। उस दिन अगर संभव हो तो कन्या को सफेद रंग का मिठाई या फिर गिफ्ट देना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपको जल्द ही बिजनेस में प्रॉफिट मिलने लगेगा।

3. सौभाग्य प्राप्ति का उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपको हर प्रकार का सौभाग्य मिले, साथ ही आपकी आय में वृद्धि हो तो मासिक अष्टमी पर मां दुर्गा को 1, 5, 7, 11, 21 या श्रद्धा अनुसार सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। उसके बाद यह सामग्री मां से अनुमति लेकर सुहागानों में बांट दें। ऐसा करने से मां बहुत प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा दृष्टि भक्त पर बनाए रखती हैं।

4. मनचाही इच्छा पूर्ति का उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक अष्टमी के दिन माता रानी को चावल का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे वे बहुत खुश होती हैं, इस उपाय से आपकी मनचाही कामना पूरी हो सकती है।

5379487