Logo
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का आरंभ सोमवार यानी 12 अगस्त 2024 की सुबह 07 बजकर 55 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन मंगलवार यानी 13 अगस्त 2024 की सुबह 09 बजकर 31 मिनट पर होगा।

Masik Durgashtami: (आकांक्षा तिवारी) हिंन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मां को प्रसन्न करने के लिए यह व्रत रखना चाहिए। इस बार सावन महीने की दुर्गाष्टमी 13 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत भी है, जिसकी वजह से इसका और भी विशेष महत्व है। धार्मिक गुरुओं के अनुसार इस दिन व्रत और पूजा के लिए खास होगा। 

मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है और भक्तों की सभी मानोकामनाए पूरी होती है। इसके अलावा जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दुर्गाष्टमी पर इंद्र, ब्रह्म और रवि का विशेष योग बन रहा है। 

शुभ मुहूर्त 
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का आरंभ सोमवार यानी 12 अगस्त 2024 की सुबह 07 बजकर 55 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन मंगलवार यानी 13 अगस्त 2024 की सुबह 09 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में इस व्रत को 13 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दौरान आप पूजा अर्चना कर सकते हैं।  

पूजा विधि 

  • दुर्गाष्टमी के दिन व्रत का संकल्प लें। फिर नहा धोकर लाल रंग के वस्त्र पहनें।
  • अब पूजा के लिए एक चौकी के ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें। 
  • चौकी पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर दें।
  • अब पूजा के स्थान पर कलश की भी स्थापना करें और घी का दीपक जलाएं।
  • अब मां को फूल, सिंदूर, अक्षत और माला चढ़ाएं।
  • व्रत कथा पढ़ें और आरती करें।
jindal steel jindal logo
5379487