Masik krishna janmashtami 2024: सावन में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी?, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Masik janmastami
X
मासिक जन्माष्टमी 2024
Masik krishna janmashtami 2024: पंचांग के अनुसार, सावन महीने में शनिवार 27 जुलाई के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, क्या है इसकी विधि और शुभ मुहूर्त।

Masik krishna janmashtami 2024: (आकांक्षा तिवारी) सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण का विशेष महत्व है। हर माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस विशेष तिथि पर कृष्ण जी के लिए भक्त व्रत रखते हैं और उनकी पूजा - पाठ करते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सच्चे मन से प्रभु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और संतान की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्त्त की मनचाही मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

पंचांग के अनुसार, सावन महीने में शनिवार 27 जुलाई के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। लेकिन इस तिथि का आरंभ रात को होगा, तो ऐसे में व्रत कब रखा जाएगा। धर्मगुरुओं के अनुसार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत शनिवार 27 जुलाई को रखा जाएगा। क्योकिं भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि यानी निशा काल में हुआ था। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, क्या है इसकी विधि और शुभ मुहूर्त।

शुभ मुहूर्त
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी तिथि का आरंभ शनिवार यानी 27 जुलाई 2024 की रात 09 बजकर 19 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन रविवार 28 जुलाई 2024 की रात 07 बजकर 27 मिनट पर होगा।

पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, फिर व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा के लिए भगवान कृष्ण जी और श्रीजी की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें।
  • पूजा में धूप और दीपक जलाएं।
  • इसके बाद पूजा में भगवान को फूल, फल, अक्षत आदि अर्पित करें।
  • भगवान को माखन और मीश्री का भोग जरूर लगाएं।
  • पूजा करते हुए व्रत कथा का पाठ करें और आखिर में आरती करें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story