16 सोमवार तक चढ़ाएं महादेव को ये एक चीज, शादी में आ रही अड़चन होगी दूर, व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

(रुचि राजपूत)
Benefits of Gomti Chakra : आपने कई बार गोमती चक्र के बारे में सुना होगा। गोमती चक्र को हमारे सनातन धर्म में बहुत ही खास माना गया है। कहा जाता है कि गोमती चक्र पवित्र नदी गोमती में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। मान्यता के अनुसार, जिन घरों में गोमती चक्र होता है वहां कभी भी सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही उस घर में माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। भगवान शिव की पूजा में भी गोमती चक्र का उपयोग होता है। भगवान शिव को गोमती चक्र चढ़ाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे।
विवाह में देरी का उपाय
पंडित धर्मेंद्र दुबे के अनुसार, शिवलिंग की पूजा करने के दौरान गोमती चक्र जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भक्त की परेशानियां दूर होती हैं और भगवान भोले की सीधी कृपा बनी रहती है। विवाह से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर भी लगातार 16 सोमवार भगवान शिव को गोमती चक्र चढ़ाने से समस्या का समाधान होता है।
बीमारी में भी मददगार
अगर आपके घर में लंबे समय से कोई बीमार है तो बीमारी के लिए भी गोमती चक्र फायदेमंद हो सकता है। अगर गोमती चक्र की माला बनाकर पहनी जाए तो इससे स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपके घर में सुख-शांति नहीं है तो गोमती चक्र को लाल सिंदूर की डिब्बी में रखें। इससे आपके घर में शांति आएगी।
व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र
व्यापार में घाटा और आर्थिक तंगी की समस्या का भी समाधान गोमती चक्र है। गोमती चक्र को अपने व्यापार वाली चौखट के सामने टांग देने से आपको व्यापार में लाभ जरूर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और आपको रोजगार नहीं मिल रहा है तो आप 11 गोमती चक्र चढ़ाए आपको लाभ मिलेगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS