Logo
Nag Panchami 2024: नाग पंचमी की तिथि का आरंभ शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन शनिवार 10 अगस्त 2024 को 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। 

Nag Panchami 2024: (आकांक्षा तिवारी) सावन का महीना चल रहा है, यह महीना देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है। वहीं इस महीने में आने वाली नाग पंचमी जो भगवान शिव के गले में विराजे नाग देवता को समर्पित है। नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है और इस दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी का पर्व शुक्रवार 9 अगस्त के दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन पूजा करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा- अर्चना करती हैं और सांपों को दूध पिलाती हैं। महिलाएं अपने भाइयों और परिवार की सलामती के लिए भी प्रार्थना करती हैं।

शुभ मुहूर्त 
नाग पंचमी की तिथि का आरंभ शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन शनिवार 10 अगस्त 2024 को 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। 

आठ नाग देवाता की होती है पूजा
नागपंचमी के दिन आठ नागों को देवता स्वरूप पूजा जाता है। जिनके नाम अनन्त नाग, वासुकी नाग, पद्म नाग, महापद्म नाग, तक्षक नाग, कुलीक नाग, कर्कट नाग और शंख नाग हैं।

पूजा विधि

  • नाग पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद एक चौकी पर नाग देवता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। 
  • इसके बाद भगवान को कुमकुम, चंदन और फूल आदि अर्पित करें। 
  • व्रत कथा पढ़ना न भूलें और आरती करें। 
5379487