Shardiya Navratri 1st Day 2024: नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, नोट करें विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

Maa Shailputri Puja Time Vidhi or Bhog Rang
X
हिमालय पुत्री होने के कारण मातारानी के इस स्वरुप को शैलपुत्री कहा जाता है।
शारदीय नवरात्रि आज 3 अक्टूबर गुरुवार से प्रारंभ हो चुके है। आज पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जायेगी। आज ही के दिन कलश स्थापना भी की जायेगी। मान्यता है कि, नवरा

Shardiya Navratri First Day 2024 Puja Time and Vidhi: शारदीय नवरात्रि आज 3 अक्टूबर गुरुवार से प्रारंभ हो चुके है। आज पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जायेगी। आज ही के दिन कलश स्थापना भी की जायेगी। मान्यता है कि, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना करने से जीवन में साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते है आज मां शैलपुत्री की पूजा से जुड़ी विधि, समय और मुहूर्त समेत अन्य जरुरी जानकारी।

मां शैलपुत्री पूजन विधि
(Maa Shailputri Puja Vidhi)

हिमालय पुत्री होने के कारण मातारानी के इस स्वरुप को शैलपुत्री कहा जाता है। आज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। अब एक चौकी लेकर उसपर गंगाजल छिड़कें। इसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति को स्थापित करें। फिर धूप, दीप व देसी घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। साथ ही अब मातारानी को सफ़ेद चीजों का भोग लगाएं। अंत में मां शैलपुत्री की आरती उतारें और फिर कथा पढ़े, साथ में दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ करें।

नवरात्रि के पहले दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
(Navratri First Day Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:37 से सुबह 05:26 तक।
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:01 से सुबह 06:14 तक।
  • अमृत काल- सुबह 08:45 से सुबह 10:33 तक।
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:45 से दोपहर 12:33 तक।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:07 से दोपहर 02:54 तक।

मां शैलपुत्री का प्रिय रंग
(Maa Shailputri Priya Rang)

नवरात्रि के पहले दिन का शुभ रंग लाल है। लाल रंग मां शैलपुत्री को अतिप्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पूजा में लाल रंग इस्तेमाल कर सकते है।

मां शैलपुत्री प्रसाद भोग
(Maa Shailputri Prasad Bhog)

मां शैलपुत्री गाय की सवारी करती है। इसलिए उन्हें गाय के दूध से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है। आप मातारानी को नवरात्रि के पहले दिन खीर या दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगा सकते है, जोकि शुभ माना गया है।

मां शैलपुत्री बीज मंत्र
(Maa Shailputri Beej Mantra)

या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां शैलपुत्री मंत्र-

  • 1. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम।
  • 2. वन्देवांछितलाभाय चन्दार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story