Neem Karoli Baba Tips: कहां और कैसे मिलेंगे आपको भगवान? बड़े काम की है नीम करोली बाबा की ये सीख

20वीं सदी के महान संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की ख्याति देश-दुनिया में फैली हुई है। उनके अनुयायियों में न सिर्फ आम लोग बल्कि देश-दुनिया के बड़े-बड़े नामचीन लोग भी;

By :  Desk
Update:2025-01-27 07:02 IST
भगवान को अपने हृदय में रखना चाहिए, जिसे तरह हम बैंक में पैसा रखते है।Neem Karoli Baba Ke Mutabik Bhagwan Kaha Milenge
  • whatsapp icon

Neem Karoli Maharaj Ji Teachings: 20वीं सदी के महान संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की ख्याति देश-दुनिया में फैली हुई है। उनके अनुयायियों में न सिर्फ आम लोग बल्कि देश-दुनिया के बड़े-बड़े नामचीन लोग भी है। बाबा नीम करोली ने अपने जीवनकाल के दौरान जनमानस को सदमार्ग पर चलने के कई रास्ते बताये, जो व्यक्ति को हर परिस्थति में ईश्वर से जोड़ने का काम करते है। उनकी सीखें आज भी अंधियारे जीवन में प्रकाश फैला रही है। 

नीम करोली बाबा के मुताबिक़, ईश्वर से स्वयं को जोड़ने के लिए न सिर्फ अच्छे कर्म बल्कि नियमित ध्यान भी आवश्यक है। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने का भाव भी हमें ईश्वर कृपा का भागीदार बनाता है। इसलिए भगवान को ढूढ़ने के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं है बल्कि अपने कर्म अच्छे रखना जरुरी है। 

पैसे की तरह भगवान को रखें

बाबा नीम करोली के उपदेश अनुसार, हर व्यक्ति को भगवान को अपने हृदय में रखना चाहिए, जिसे तरह हम बैंक में पैसा रखते है। साथ ही हर व्यक्ति में भगवान को देखने का भाव रखना चाहिए। बाबा नीम करोली कहते थे, व्यक्तिगत भिन्नता और कर्म के आधार पर शिक्षा देना किसी धोखे से कम नहीं हैं। 

Similar News