Neem Karoli Baba Mantra: जीवन में कभी नहीं होगी हार, घर बैठे करें नीम करोली बाबा के इस मंत्र का जाप

Neem Karoli Baba Mantra: 20वीं सदी के महान संत नीम करोली बाबा की ख्याति न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी फैली है। कलयुग के हनुमान अंश कहे जाने वाले नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के कैंची धाम में है। भले ही आज बाबा नीम करोली इस दुनिया में शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन उनके समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते है। बाबा के अनुयायी उनके द्वारा दी गई सीखों पर अमल कर अपने जीवन को सार्थक बना रहे है। इस लेख के माध्यम से हम नीम करोली बाबा का एक मंत्र बता रहे है, जो सफलता की गारंटी माना गया है।
नीम करोली बाबा के द्वारा बताये गए मंत्रों का जाप आपके जीवन की हर परेशानी को दूर कर सकता है। यदि आप बाबा नीम करोली के कैंची धाम नहीं जा पा रहे है, तो आप नीचे दिए गए मंत्रों का जाप कर उनके आशीर्वाद के पात्र बन सकते है। ऐसा करने पर आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
नीम करोली बाबा का मंत्र
(Neem Karoli Baba Mantra)
मैं हूँ बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन
श्रद्धा के यह पुष्प कछु, चरणन धरि सम्हार
कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु, करि लीजे स्वीकार।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS