Maa Lakshami: घर में सुख-शांति और दौलत की कमी ना हो, इसकी कामना हर व्यक्ति करता है। लेकिन यह तभी संभव है जब मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए प्रतिदिन पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। साथ ही कई प्रकार के उपाय भी करते हैं। सूर्यास्त यानि अंधेरा हो जाने के बाद कुछ कामों को करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल जाता है। ध्यान रखें कि इन कामों को करते समय किसी प्रकार की छल-कपट ना करें।

दीपक जलाएं
मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए प्रतिदिन घर में दीपक जलाएं। दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। अगर तुलसी का पौधा घर में है, तो तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। दीपक जलाने से घर में सुख समृध्दि और आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

सोने से बचें
सूर्यास्त के समय सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस समय भोग और स्त्री संग सोना भी वर्जित है।  इससे आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे धन और सेहत दोनो की हानि होती है। शास्त्रों में सूर्यास्त का समय पूजन-वंदन के लिए निश्चित किया गया है। इसलिए सूर्यास्त के समय सोने से हमेशा बचना चाहिए।

घर में अंधेरा ना रखें
सांयकाल के समय घर में अंधेरा होना बेहद अशुभ माना गया है। इस समय घर की सभी लाइटों को जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में तरक्की की राह में कोई बाधा नही आएगी। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी। इसलिए सूर्यास्त के समय घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

पूर्वजों को करें याद
शाम के समय अपने पूर्वजों के सामने दीपक जलाना नहीं भूलना चाहिए। दीपक जलाने के बाद पूर्वजों की तस्वीर के पास बैठकर उनको नमन करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।