Ekadashi 2024: भाद्रपद माह में कब है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि और महत्व

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भाद्र पद माह में कब है परिवर्तिनी एकादशी और इसका महत्व क्या है।;

Update:2024-09-08 22:29 IST
परिवर्तिनी एकादशी 2024Parivartini Ekadashi 2024
  • whatsapp icon

Parivartini Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पालन किया जाता है। यह व्रत सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस माह में परिवर्तिनी एकादशी कब है, शुभ तिथि और महत्व क्या है।

परिवर्तिनी एकादशी 2024 शुभ तिथि

दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर दिन शुक्रवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर हो रही है। साथ ही इस तिथि की समाप्ति 14 सितंबर को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, परिवर्तनी एकादशी 14 सितंबर दिन शनिवार को है, क्योंकि हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और व्रत के लिए उदया तिथि मान्य होता है।

परिवर्तिनी एकादशी पूजा मुहूर्त

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसका महत्व ग्रंथों में विस्तार से बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक एकादशी का व्रत का पालन करता है उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। जो लोग इस दिन दान-पुण्य करते हैं उन पर भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन भी आते हैं। सांसारिक जीवन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु का शरण प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- अजा एकादशी के दिन ये गलतियां खंडित कर सकती है व्रत, जानें क्या करें और क्या न करें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News