(कीर्ति राजपूत)

3 Lucky Plants Attract Money : बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें पेड़ पौधे लगाना पसंद होता है, ज्योतिष शास्त्र में पेड़ों को हमारी कुंडली और ग्रहों से जोड़ कर देखा जाता है। घर में पेड़ पौधे लगाने से जहां शुद्ध हवा मिलती है, वहीं पेड़ पौधों से अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां, फल और भी कई सारी चीजें प्राप्त होती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि पेड़-पौधे धन संबंधी परेशानी भी दूर कर सकते हैं? अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो अपने घर में इन 3 पौधों को लगाने से धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन पेड़ पौधों के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से। 

आर्थिक तंगी दूर करें 3 पौधे

1. मनी प्लांट
अगर आप किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो अपने घर में मनी प्लांट लगाएं। इसे लगाने से हमारे घर में धन समृद्धि बनी रहती है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रहे कि कभी भी आप मनी प्लांट को नीचे जमीन पर ना लगाएं, क्योंकि इससे उसके पत्ते ज़मीन फैलेंगे जो शुभ नहीं मान जाता। मान्यता के अनुसार मनी प्लांट जितनी तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर होगी।

2. बेलपत्र का पौधा
वैसे तो बेलपत्र का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार बेलपत्र में भगवान शिव का वास होता है और जहां भगवान शिव खुद हैं, वहां किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आ सकती। बेलपत्र का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी आपके भंडारे हमेशा भरे रखती हैं।

3. बांस का पौधा
बांस का पौधा वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है, इसे घर में लगाने से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि वास्तु दोष भी खत्म हो सकता है। ध्यान रहे कि बांस का पौधा हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में या फिर उत्तर दिशा में ही लगाएं।