Premanand ji Maharaj: अमीर बनने के लिए अपना लें प्रेमानंद महाराज के ये टिप्स, कभी नहीं होगी पैसे की कमी!

पूज्यनीय संत और राधा कृष्ण के उपासक प्रेमानंद जी महाराज अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। वह वृंदावन में अपने आश्रम में भक्तों से मिलते है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायर;

By :  Desk
Update:2024-12-22 06:53 IST
घर में पैसा लाने के लिए ईश्वर के नाम को जपने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।Premanand ji Maharaj Ka Amir Banne Ka Tarika
  • whatsapp icon

Amir Banne Ke Tips: पूज्यनीय संत और राधा कृष्ण के उपासक प्रेमानंद जी महाराज अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। वह वृंदावन में अपने आश्रम में भक्तों से मिलते है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है। प्रेमानंद जी अपने सत्संग में लोगों को अध्यात्म से लेकर जीवन के हर एक पहलु पर उपदेश देते है। इनमें वह लोगों द्वारा पूछी जाने वाली उनकी हर समस्याओं को समाधान भी बता देते है। इसी दौरान उनसे लोग अमीर बनने का सुझाव भी मांगते है। 

अगर प्रेमानंद जी महाराज के कुछ वायरल वीडियोज को खंगाला जाए तो कुछ लोगों ने उनसे अमीर बनने के लिए सुझाव मांगे है। जिसमें महाराज बताते है कि, घर में पैसा लाने के लिए ईश्वर के नाम को जपने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। वे कहते है कि, भगवान का ध्यान करते-करते व्यक्ति को अपने जीवन में सुकर्म करते रहना चाहिए, इससे उसे जीवन में वो सब कुछ मिलता है, जिसकी वह कामना करता है। सुकर्म करने वाले लोगों को भगवान निराश नहीं करते। 

प्रेमानंद जी महाराज बताते है कि, जो भी व्यक्ति भगवान के जिस स्वरुप की पूजा करता है, उसमें अपनी पूरी आस्था बनाकर रखें। साथ ही उनका नाम मन से जपना प्रारंभ करें। साथ ही जीवन में बड़े-बुजुर्गों की सेवा से मिलने वाला आशीर्वाद ग्रहण करते रहें। जो भी ऐसा करेगा उसके लिए कोई कार्य कठिन नहीं हैं। 

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि, व्यक्ति को अमीर बनने के लिए कोई पहाड़ नहीं ढोने होते है बल्कि उसे सिर्फ अच्छे कार्य करने होते है। इसमें वह असहाय, जरूरतमंद और गरीबों की मदद कर सकता है। यदि वह ऐसा करता है तो उसे जीवन में न सिर्फ रुपया-पैसा मिलेगा बल्कि समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News