(रुचि राजपूत)

Shukra Shani Ki Yuti : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर दिखाई देता है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रह एक निश्चित अवधि के लिए गोचर करते हैं। ग्रहों का यह गोचर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ग्रहों के इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है। इसी तरह से ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के योगों और राजयोगों का निर्माण भी होता है। जो सकारात्मक परिणाम देता है। इस राजयोग से 3 राशि के जातकों को कई तरह के लाभ होंगे वे कौन सी राशियां हैं आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

कलात्मक राजयोग
इस वर्ष एक शुभ राजयोग बनने जा रहा है। शुक्र और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से दोनों की युति हो रही है। जिससे कलात्मक राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग इस वर्ष सबसे शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। इस राजयोग का असर भी सभी राशियों पर देखने को प्राप्त होगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं। जिन पर इस राजयोग का प्रभाव ज़्यादा दिखाई दे सकता है। चलिए जानते हैं कौन सी है ये राशियां।

1. मेष राशि
कलात्मक राजयोग के बनने से मेष राशि वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इस राजयोग के निर्माण से नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान यदि आप सोना ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए लाभप्रद होगा। कारोबार में कड़ी मेहनत करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी, और धन लाभ के योग भी हैं।

2. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को कलात्मक राजयोग के बनने से बेहद फ़ायदा मिलने वाला है। छात्र वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय मिथुन राशि वाले अपना कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करने की सोच रहे हैं। तो यह समय आपके लिए शुभ है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

3. सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों पर कलात्मक राजयोग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि वाले जातकों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को अपने कारोबार में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी का फ़ैसला आपके हित में आएगा। सिंह राशि वालों को अपने जीवन में बदलाव के लिए तैयार रहना होगा।